छत्तीसगढ़

विधवा महिला ने रिटायर्ड अफसर को लगाया चूना...शादी के बाद कार, जेवर और नकदी लेकर हुई फरार

Admin2
16 July 2021 9:38 AM GMT
विधवा महिला ने रिटायर्ड अफसर को लगाया चूना...शादी के बाद कार, जेवर और नकदी लेकर हुई फरार
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। पत्नी की मौत के बाद अकेले रह रहे सेवानिवृत्त अधिकारी ने विधवा महिला से शादी कर ली। शादी के बाद वे 22 महीनों तक एक साथ रहे। इसके बाद महिला कार, जेवर और नकदी रकम लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने सितंबर 2019 में इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की थी। लंबी जांच के बाद पुलिस ने आरोपित पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सरकंडा के आयुर्वेद अस्पातल के पास रहने वाले मुंशीलाल पास्टरिया सेवानिवृत्त खाद्य अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पहली पत्नी कमला देवी का 2015 में निधन हो गया था। इसके बाद बेटे और बहू से अनबन के कारण वे अलग रह रहे थे। इस बीच उन्होंने एकाकी जीवन से उबकर दूसरी शादी के लिए इश्तहार दिया था। इसके माध्यम से उनकी पहचान आशा शर्मा निवासी मकान नंबर 14 आरटीओ के पास राजीव नगर, तिली रोड सागर, जिला सागर मध्य प्रदेश से हुई।

इसके बाद उन्होंने चार दिसंबर 2016 को आशा से भोपाल में विवाह कर लिया। शादी के बाद कुछ दिनों तक वे बंधवापारा में किराए के मकान में रहते थे। इस दौरान उनकी दूसरी पत्नी ने बताया कि मध्य प्रदेश के खजुराहो में उनकी पैतृक संपत्ति है। जमीन बंधक है इसे बेचने का सौदा हो चुका है। बंधक जमीन को छुड़ाने के लिए उसने अपने पति से स्र्पये की मांग की। इस पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों से 14 लाख स्र्पये लेकर दिए। बाद में महिला स्र्पये के साथ ही जेवर और कार लेकर चली गई। चार महीने तक संपर्क नहीं होने पर अधिकारी को धोखाधड़ी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने 12 सितंबर 2019 को इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। शिकायत पर जांच के बाद गुस्र्वार को पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

Next Story