- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गर्मी में जरूर क्यों...

x
गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं, ऐसे में अगर आप गुलकंद का सेवन करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि गुलकंद की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है। बता दें कि गुलकंद को गुलाब के फूल की पंखुड़ियों से तैयार किया जाता है, जो खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जी हां गुलकंद का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि गुलकंद कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं गर्मी में गुलकंद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
गर्मी में जरूर खाएं गुलकंद, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Gulkand In Summer In Hindi
शरीर को रखे ठंडा
गर्मी के दिनों में अगर आप गुलकंद का सेवन करते हैं, तो यह शरीर को हाइड्रेट (Hydrate) रखने में और शरीर को ठंडक पुहंचाने में मदद करता है। साथ ही गर्मी के कारण शरीर में होने वाली जलन को शांत करने में भी मदद करता है।
पाचन को रखे दुरुस्त
गर्मी के दिनों में पाचन (Digestion) से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है, ऐसे में अगर आप गुलकंद का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व एसिडिटी, गैस, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं, साथ ही इसके सेवन से पाचन में भी सुधार होता है।
मुंह के छाले में फायदेमंद
गर्मी के दिनों में मुंह में छाले (Mouth Ulcer) की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है, ऐसे में अगर आप गुलकंद का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट का ठंडक पहुंचाता है और छाले की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
वजन घटाने में सहायक
गर्मी के दिनों में अगर आप वजन घटाना (Weight Loss) चाहते हैं, तो आपको गुलकंद का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि गुलकंद का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
गर्मी के दिनों में गुलकंद का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि गुलकंद एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
गर्मी के दिनों में अगर आप गुलकंद का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद
गुलकंद का सेवन त्वचा (Skin) को भी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि गुलकंद एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story