छत्तीसगढ़

छोटू क्यों पाल रहा है इतना दुश्मनी, ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक को मिला धमकी भरा लेटर

Nil dhankar
6 Jan 2023 11:03 AM IST
छोटू क्यों पाल रहा है इतना दुश्मनी, ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक को मिला धमकी भरा लेटर
x

दुर्ग. ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। छोटू को एक लेटर मिला है। उस लेटर में लिखा था कि "छोटू क्यों इतना दुश्मनी पाल रहा है। इतना पैसा क्या करेगा। लोगों का काम मत छीनो" अब इसकी शिकायत भिलाई तीन थाने में दर्ज कराई है।

जानकारी लेने पर पता चला कि वह लेटर एक रजिस्टर्ड डाक के की ओर से सेक्टर 2 भिलाई से पोस्ट किया गया था। पत्र भेजने वाले का नाम नहीं था। छोटू ने भिलाई तीन पुलिस को बताया कि वह इस पत्र के बाद से काफी डर गए हैं और मानसिक रूप से परेशान है। उन्होंने मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भिलाई तीन पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story