छत्तीसगढ़
घोर कलयुग! पत्नी ही क्यों बन गई अपने सुहाग का दुश्मन
jantaserishta.com
18 Feb 2025 12:26 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के मरवाही जिले में एक पत्नी ने चरित्र शंका से परेशान होकर अपने पति की हत्या कर दी। घोरेलाल पुरी (56) अपनी पत्नी वेदकुंवर पुरी (55) को किसी से भी बात करने पर टोका टाकी करता था, चरित्र पर शक करता था जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
घटना बघर्रा गांव के ललमटियाटोला की है। मरवाही थाना पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात जब पति सो रहा था तभी पत्नी ने टांगिया से उस पर 2 बार हमला कर दिया। हत्या के बाद पत्नी खुद थाने पहुंची और बोली की मैंने अपने पति को मार दिया है।
सोमवार को दोनों पति-पत्नी अपने पड़ोसी धनीराम के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे थे। घर आने के बाद घोरेलाल ने धनीराम के घर आए मेहमानों के साथ वेदकुंवर के संबंधों को लेकर शक जताया, जिस पर दोनों में तीखी बहस हुई।
विवाद के बाद जब घोरेलाल कमरे में सोने चला गया, तब गुस्से में आई वेद कुंवर ने घर में रखी टांगिया से उसके गले पर दो वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी वेद कुंवर सीधे थाने पहुंची और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
एडिशनल एसपी ओम चंदेल के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने थाने आकर बताया कि उसने अपने को मार डाला है। मारने का कारण बताते हुए आरोपी बोली कि लगातार चरित्र शंका करते थे, किसी से भी बात करने पर टोका टाकी करते थे, इस बात से व्यथित होकर उसने टांगिया से मार दिया।
और मामले की आगे की जांच जारी है। परिवार के अन्य लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





