छत्तीसगढ़
छात्र ने क्यों चुनी मौत? कमरे में इस हालत में मिली लाश
jantaserishta.com
14 Dec 2024 10:44 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
सरगुजा: अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय में पढ़ने वाले सेकेंड ईयर के छात्र ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि छात्र मुंगेली जिले का रहने वाला है. इसकी जानकारी परिजनों को दे दी है. वहीं गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र विवेक अनंत अंबिकापुर शहर से लगे अजिरमा स्थित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था. आज सुबह 8 बजे उसके दोस्त मिलने रूम पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था. इसके बाद दोस्तों ने खिड़की की तरफ से जाकर देखा तो विवेक अनंत फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. दोस्तों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से उतारा. उसे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया. गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





