छत्तीसगढ़
रायपुर उत्तर से विधायक पुरंदर मिश्रा ने कलेक्टर को क्यों लिखा पत्र? जानें
jantaserishta.com
7 March 2024 1:39 PM IST

x
फाइल फोटो
जशपुर। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायगढ़ जिले के आदिवासी छात्रावासों में सीएसआर मद से लगाये जा रहे सोलर पैनल में अनियमितता की आशंका व्यक्त की है. उन्होंने रायगढ़ कलेक्टर को पत्र लिखकर शिकायतों की बिंदुवार जांच कराने कहा है.
कलेक्टर को लिखे पत्र में विधायक मिश्रा ने बताया कि जिले के 16 आदिवासी छात्रावासों में सीएसआर मद से सोलर पैनल लगाने का काम आईडीबीआई बैंक के माध्यम से कराया जा रहा है, लेकिन इस कार्य में लापरवाही तथा भ्रष्टाचार की शिकायतें भी मिल रही है.
विधायक के मुताबिक सोलर पैनल लगाने के लिए बैंक द्वारा निर्धारित शासकीय मापदंडों का पालन, एजेंसी तथा वेंडर की जानकारी एवं प्राक्कलन रिपोर्ट पर संदेह व्यक्त किया गया है, जिस पर बिंदुवार जांच कर स्वयं को अवगत कराने पत्र लिखा है.
दरअसल, जिले में निजी बैंक सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं से अपना पल्ला झाड़ते हुऐ केवल सरकार की भारी भरकम राशि को जमा कराने में ही रूचि दिखा रहे हैं. इसी की खातिर कुछ बैंकों के अधिकारी सीएसआर की आड़ में अपने मूल कर्तव्यों से दूर भाग रहे हैं.
Tagsभाजपा विधायक पुरंदर मिश्रापुरंदर मिश्रासोलर पैनलरायगढ़ कलेक्टरBJP MLA Purandar MishraPurandar MishraSolar PanelRaigarh Collector
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





