छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का कौन होगा अगला मुख्य सचिव? बड़ा अपडेट आया

jantaserishta.com
29 Jun 2025 10:00 PM IST
छत्तीसगढ़ का कौन होगा अगला मुख्य सचिव? बड़ा अपडेट आया
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार की कैबिनेट बैठक 30 जून को होने जा रही है। इससे पहले 29 जून की शाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंच गए। CM और राज्यपाल की मुलाकात मुख्य सचिव अमिताभ जैन के रिटायरमेंट से एक दिन पहले हुई है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि सीनियर IAS मनोज पिंगुआ छत्तीसगढ़ के नए चीफ सेक्रेटरी बनाए जा सकते हैं। इसके साथ ही नए मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल करने पर विचार चल रहा है। राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों से इस मुलाकात को देखा जा रहा है।
वहीं सीएम सचिवालय ने दोनों की तस्वीरें जारी कर आधिकारिक तौर पर बताया कि राजभवन में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच मुलाकात हुई। सीएम साय ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
प्रदेश के 1994 बैच के सीनियर IAS अफसरों में से एक मनोज पिंगुआ को मुख्य सचिव बनाए जाने की सहमति बनती दिख रही है। सूत्रों की माने तो उनके नाम का ऐलान हो सकता है। चर्चा ये भी है कि इस डेवलपमेंट की जानकारी मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दी होगी।
मनोज पिंगुआ हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय के कुछ अफसरों से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद से अब यह बात तय मानी जा रही है कि पिंगुआ मुख्य सचिव बनाए जा सकते हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null