
x
एजेंसी अब तक कुछ भी नहीं उगलवा पाई, सच्चाई कैसे होगी उजागर
जिस मुद्दे पर भाजपा की सत्ता में वापसी हुई उसी मुद्दे पर हो रही लीपापोती, थर्ड डिग्री का इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा
मौजमस्ती पिकनीक जैसा महौल रामगोपाल भोग रहे सुख सुविधा एशोआराम
अन्य चोर अपराधी होता तो अब तक सभी तरीके का उपयोग कर सच्चाई बाहर आ जाती
देश का सबसे बड़ा घपला और घोटाले का मुद्दा कहीं राजनीतिक रिस्तेदारी में दब ना जाए
रायपुर (जसेरि)। अभी तक ईओडब्ल्यू और एसीबी शराब घोटाले के मामले में गिर तार प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से कुछ भी नहीं उगलवा पाई है। जिसकी चर्चा प्रदेश भर में जमकर हो रही है और लोग चटखारे लेकर गु तगू भी कर रहे हैं कि रामगोपाल के जगह कोई और पकड़ाया होता तो अभी तक थर्ड डिग्री के जरिये सब कुछ उगलवा लेती। भाजपा के लिए प्रमुख मुद्दा था यह जिसके कारण भाजपा सरकार ने सत्ता में वापसी की थी उसी मुद्दे को भ्रष्ट अधिकारी लापरवाही और मिलीभगत के चलते खत्म कर रहे। महादेव सट्टा एप और रामगोपाल अग्रवाल शराब घोटाला दोनों ऐसे ही प्रमुख मुद्दे है जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी सत्ता में काबिज हुई थी। महत्वपूर्ण बात ये ही कि अब दोनों मुद्दे फिर से भाजपा के पास है लेकिन लेकिन कुछ भ्रष्ट कांग्रेसी विचारधारा के अधिकारियों की मिलीभगत और सहयोग से ये दोनों मामले भी कमजोर साबित होने वाले है। यही चर्चा प्रदेश भर के जनता के बीच में चल रही है। रामगोपाल को घर का बना सांगरी की सब्जी, भिंडी की सब्जी, कस्टर्ड और उनके मनपसंद भोजन भी दिया जा रहा है। मजे की बात बीच बीच में वे सिगरेट भी धुनक रहे हैं इसी सब को देखते हुए जनता के मन में सवाल उठ रहा है कि ऐसी क्या बात है रामगोपाल में जिसके कारण उसे ऐसी सुविधा मिल रही है। हालांकि ईओडब्ल्यू-एसीबी का कहना है कि रामगोपाल से लगातार पूछताछ जारी है। इस कड़ी में जांच एजेंसी उनके विदेश में रहने संबंधी तथ्यों की भी जांच कर रही है, जबकि उनके बेटे वैभव अग्रवाल ने दावा किया है कि वे छत्तीसगढ़ से बाहर नहीं गए थे। जब रामगोपाल छत्तीसगढ़ से बाहर गए ही नहीं थे तब वो कहाँ छुपे थे यह भी जाँच का विषय है। गौरतलब है कि तीन साल से फरार रहे कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से कोयला, कस्टम मिलिंग और डीएमएफ घोटाला मामलों में पूछताछ शुरू हुई है। जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उनसे अलग-अलग मामलों के विवेचक पूछताछ कर रहे हैं। जांच एजेंसी फरारी की अवधि के दौरान उनके ठिकानों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मजे की बात कांग्रेस अब रामगोपाल को कांग्रेस का कोषाध्यक्ष मानने से ही इंकार कर रही है पुलिस के मुताबिक शराब घोटाले और राईस मिलरों से उगाही का पैसा बोरों में भरकर कांग्रेस भवन आता था तब तक कांग्रेसियों को पैसा झोंकने में मजा आ रहा था लेकिन अब उनका कांग्रेस से कोई नाता नहीं है ऐसा कांग्रेसियों के जुबान से निकल रहा है इस स बन्ध में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने सवाल किया है कि कांग्रेस एक भ्रष्टाचार के आरोपी को बचाने के लिए धरना-प्रदर्शन और आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में पूरे साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही है और जांच आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मिश्रा ने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े कई तथ्य सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में अंतिम फैसला न्यायालय करेगा। मिश्रा ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लेवी, राइस मिलिंग और शराब कारोबार से जुड़े पैसों के लेन-देन के रिकॉर्ड जांच एजेंसियों के सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर जांच आगे बढ़ी है। उनके अनुसार पुलिस लंबे समय से रामगोपाल अग्रवाल की तलाश कर रही थी। करीब तीन साल बाद उनकी गिर ़तारी हुई और अब उनसे पूछताछ की जा रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के रुख पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गिर तारी से पहले तक कांग्रेस रामगोपाल अग्रवाल को अपना कोषाध्यक्ष बता रही थी, लेकिन गिर ़तारी के बाद पार्टी के कुछ नेता कह रहे हैं कि उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस उनके समर्थन में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन कर रही है। यह कांग्रेस के दोगले चरित्र को उजागर करता है।
गौरतलब है कि इसी सिलसिले में रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से भी पूछताछ की गई थी। वैभव ने जांच एजेंसी को बताया था कि रामगोपाल अग्रवाल कहीं बाहर नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में ही थे। उनका कहना था कि रामगोपाल अग्रवाल ने ज्यादातर समय धमतरी में बिताया। हालांकि जांच एजेंसी के अफसर वैभव के बयान पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। क्योकि पुलिस के अनुसार जांच एजेंसी पहले ही रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर दबिश दे चुकी है। एजेंसी को संदेह है कि रामगोपाल अग्रवाल विदेश में थे और उनके दुबई में होने की भी चर्चा रही है। और इस बीच वे किसके किसके संपर्क में रहे इस बात की भी जानकारी जुटाया जा रहा है। कोयला, शराब, कस्टम मिलिंग और डीएमएफ घोटाला मामलों में उनकी संलिप्तता के आरोप है और उसी आरोप के कारण वे फरारी में रहे। जब संलिप्तता थी ही नहीं तो भागे भागे क्यों फिर रहे थे, जनमानस में यह भी चर्चा है कि यदि पुलिस अन्य आरोपियों की तरह ही पूछताछ करे तो वो दिन दूर नहीं जब राहुल, सोनिया, प्रियंका, वेणुगोपाल, भूपेश बघेल सहित कई बड़े कांग्रेसी जेल के सींखचों में नज़र आएंगे। सवाल यह भी उठ रहा है की पुलिस किसके दबाव में है जो उससे इन सबका नाम उगलवा नहीं पा रही है। रामगोपाल अग्रवाल अब 17 जुलाई तक ईओडब्ल्यू-एसीबी की रिमांड पर है। उनसे पूछताछ चल रही है। पूछताछ के दौरान रामगोपाल अग्रवाल के वकील को उपस्थित रहने की अनुमति है। अंडरकहने से यह भी जानकारी मिल रही है कि पुलिस के पास पूरे सबूत, पूछताछ में कई खुलासों का दावा भी किया जा रहा है जिसे अभी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
भूपेश बघेल की बढ़ेगी मुसीबत
एक नेता ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त ने कहा कि इस प्रकरण में सच्चाई सामने आने पर सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल की बढ़ेगी मुसीबत और जाएंगे जेल । देश में इससे बड़ा घोटाला न हुआ है और नहीं होगा । सच सामने आना चाहिए । इस मुद्दे के सामने सभी मुद्दे छोटे और नगण्य है । इसी मुद्दे को लेकर 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता क़ाबिज़ हुई थी । वर्तमान अधिकारी और सरकार चाहे तो घपले घोटाले उजागर होने देर नहीं लगेगी।
रामगोपाल के पीछे कौन?
12 घंटे की पूछताछ में डॉक्टर दवाई खाना खाने में सिगरेट पीने में निकल जाता है । कौन बचा रहा रामगोपाल को । जबकि गंभीर किस्म के अपराध का खुलासा होना है । जिस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी की थी और आने वाले दिनों में इस आपराधिक घोटाले की सच्चाई के खुलासा के उपरांत पूरे देश में भूचाल आने की संभावना है और राम मंदिर चंदा चोरी के प्रकरण भी इसके सामने छोटा और फिका पड़ जाएगा । ऐसा माना जा रहा था कांग्रेस पार्टी के लिए बदनुमा धब्बा है । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद यह घोटाला हुआ था।
Tagsकांग्रेसछत्तीसगढ़ कांग्रेसभाजपाईओडब्ल्यू एसीबीशराब घोटालारामगोपाल अग्रवालCongressChhattisgarh CongressBJPEOW ACBliquor scamRam Gopal Agarwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





