छत्तीसगढ़

सफ़ेद भालू ने पेंड्रा में फैलाई दहशत, वन विभाग ने अलर्ट रहने कहा

Nilmani Pal
19 May 2026 1:32 PM IST
सफ़ेद भालू ने पेंड्रा में फैलाई दहशत, वन विभाग ने अलर्ट रहने कहा
x
छग

मरवाही। मरवाही वनमंडल के जंगलों में एक ओर जहां दुर्लभ एल्बिनो यानी सफेद भालू को देखकर ग्रामीण हैरान है, तो वहीं दूसरी ओर इस भालू के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। वही वन विभाग भी ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर है। दरअसल, मरवाही वनमंडल के आमादांड गांव के जंगलों में दुर्लभ एल्बिनो यानी सफेद भालू देखने को मिला है। काले भालुओं के बीच इस सफेद भालू को देखकर जहां एक तरफ ग्रामीण हैरान हैं, वहीं दूसरी तरफ इस भालू के खौफ से इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि सफेद भालू ने स्थानीय निवासी लल्लू ड्राइवर पर अचानक हमला कर दिया। भालू के इस जानलेवा हमले में लल्लू ड्राइवर के हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल ग्रामीण को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है।

वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कोई अलग प्रजाति नहीं है, बल्कि भालू के शरीर में जीन परिवर्तन यानी रंग में दोष परिवर्तन के कारण इनका रंग काले की जगह पूरी तरह सफेद हो जाता है, जिसे विज्ञान की भाषा में एल्बिनो कहा जाता है। वहीं वन विभाग भी अलर्ट मोड पर है ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित रखा जा सके।

Next Story