छत्तीसगढ़

बेहोश हालत में मिला सफेद भालू, वन विभाग ने लिया कब्जे में

Nil dhankar
25 April 2024 1:10 PM IST
बेहोश हालत में मिला सफेद भालू, वन विभाग ने लिया कब्जे में
x
छग

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल के मरवाही वन रेंज के महौरा बीट में सफेद भालू मिला. भालू शावक को देख ग्रामीण उसके पास पहुंचे. इस दौरान शावक भालू काफी सुस्त नजर आया और उसे पानी पिलाया. उसके बाद भी वह बार-बार बेहोश जैसे हो रहा था. जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई. मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है. शावक की उम्र लगभग 2 साल के आसपास बताई जा रही है. सफेद भालू के बच्चे का इस तरह से गांव में पहुंचना एक कौतूहल का विषय बन गया है.

इस संबंध में मरवाही वन मंडल DFO रौनक गोयल ने बताया कि अपने परिवार से शावक भालू बिछड़ गया है. गांव वालों से इस संबंध में जानकारी सुबह मिली है. सूचना मिलते ही वन विभाग ने शावक भालू को अपने कब्जे में लेकर उसका पशु चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कर रहा है. डीएफओ ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षण के बाद बच्चा एक दम स्वस्थ है और उसके परिवार से मिलाने के लिए योजना बनाई जा रही है.


Next Story