छत्तीसगढ़

महिलाओं के बीच झूमाझटकी, ईंट से फोड़ दी सिर

Nilmani Pal
11 April 2022 3:35 PM IST
महिलाओं के बीच झूमाझटकी, ईंट से फोड़ दी सिर
x
छग

बिलासपुर। पड़ोसी महिला पर ईंट से हमला कर सिर फोड़ दी। दोनों पक्षों में जमकर हुई इस मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों महिलाएं आपस में बाल पकड़कर झूमाझटकी भी कर रही हैं। साथ ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हो रही है। आरोप है कि CSEB कर्मी महिला ने ईंट से हमला कर पड़ोसी महिला का सिर फोड़ दी। मामले में पुलिस पर पक्षपात करने का भी आरोप लगाया जा रहा है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

तोरवा के पावर हाउस के पास रहने वाले योगेश चावड़ा होटल संचालक हैं। उनका पड़ोसी जगदीश राव फोटो कॉपी की दुकान चलाते हैं। जगदीश राव की पत्नी कुसुम राव CSEB में काम करती हैं। योगेश ने बताया कि उसकी जलाराम मिष्ठान भंडार के नाम की दुकान है। बीते रविवार की शाम करीब चार बजे वह अपनी दुकान के सामने पानी डाल रहा था। तभी जगदीश राव और उसकी पत्नी कुसुम राव उसका वीडियो बना रहे थे। उन्हें मना करने पर गाली देते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान सभी योगेश को पकड़कर उसकी पिटाई कर रहे थे। आवाज सुनकर उसकी पत्नी रूपा चावड़ा बीच-बचाव करने बाहर निकली। तब कुसुम राव ने उसके सिर में ईंट से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई है।


Next Story