छत्तीसगढ़

नाले को पार करते समय बहा बाइक सवार, देखें कैसे तिनके की तरह बहा चालक

jantaserishta.com
3 Aug 2023 9:35 AM IST
नाले को पार करते समय बहा बाइक सवार, देखें कैसे तिनके की तरह बहा चालक
x
छत्तीसगढ़ का देखें VIDEO.
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल में इस बार देर से शुरू हुई बारिश ने कहर बरपा दिया है। बुधवार को एक उफनते नाले को पार कर रहा बाइक सवार युवक बाइक सहित बह गया। वह बाइक से पुलिया पार करने की कोशिश कर रहा था। पुलिया के ऊपर से बह रहा था नाले का पानी। बाइक सहित बहने के बाद आगे जाकर युवक ने पेड़ की डगाल पकड़ कर अपनी जान बचाई। यह मामला दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत छिंदकालो का बताया जा रहा है।
इधर गरियाबंद में सिकासेर बांध के 5 गेट खोले गए हैं, 6264 क्यूसेक छोड़ा पानी जा रहा है, सिकासेर बांध में 90% पानी भरा है, बढ़ते जल स्तर के चलते पानी छोड़ा गया है। 13 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है। पैरी नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story