छत्तीसगढ़

जब गुलाब फूल लेकर शराब दुकान पहुंची महिलाएं, जाने पूरा माजरा

Nil dhankar
22 March 2022 3:17 PM IST
जब गुलाब फूल लेकर शराब दुकान पहुंची महिलाएं, जाने पूरा माजरा
x
छग

कोरबा। कोरबा में शराब दुकान का महिलाओं ने गांधीवादी तरीके से विरोध किया है। महिलाओं ने दुकान में शराब लेने पहुंचे लोगों को ही फूल देकर समर्थन मांगा है कि आप लोग ही समर्थन कर दीजिए कि यहां शराब दुकान बंद हो जाए। ये बहुत ही हानिकारक है। यहां महिलाओं ने एक के बाद एक कई लोगों को गुलाब देकर समर्थन मांगने की कोशिश की। जिसके बाद शराबी भी शर्मा गए और उन्होंने गुलाब ही नहीं लिया। कुछ तो वहां से भाग तक गए। वहीं एक शख्स ने हाथ तक जोड़ लिया।

दरअसल, जिले के रामपुर इलाके में सरकारी देसी शराब दुकान है। जिसे 2 साल पहले शुरू किया गया है। मगर अब इस शराब दुकान का लोगोंं ने विरोध शुरू कर दिया है। खासकर महिलाओं ने विरोध का अलग ही तरीका अपना लिया है। मंगलवार को सुबह 10 बजे के आस-पास बड़ी संख्या में महिलाएं और रामपुर इलाके में रहने वाले लोग शराब दुकान के बाहर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Next Story