छत्तीसगढ़
शराबबंदी कब होगी, पूर्व मंत्री बोले - पहले ये बताए सरकार
Nil dhankar
30 July 2023 3:55 PM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महंगाई को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। जिसे लेकर भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत का बड़ा बयान सामने आया है। राजेश मूणत ने कहा कि जनता पूछ रही है है कि सरकार जनता को पट्टा कब देगी और शराबबंदी कब होगी।
आगे राजेश मूणत ने कहा कि महंगाई मुद्दा नहीं है दारू मुद्दा है। अवैध रूप से जो पैसे कमाए हैं वह मुद्दा है। इस दौरान उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कब करोगे? कांग्रेस पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
Next Story





