छत्तीसगढ़

कांग्रेस CG में कब जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट? कुमारी सैलजा ने दी जानकारी

jantaserishta.com
19 Aug 2023 2:33 PM IST
कांग्रेस CG में कब जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट? कुमारी सैलजा ने दी जानकारी
x
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा प्रत्याशियों के ऐलान के बाद अब कांग्रेस भी एक्शन मोड में आ गई है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा प्रत्याशियों के ऐलान के बाद अब कांग्रेस भी एक्शन मोड में आ गई है. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया कि कांग्रेस की पहली लिस्ट 6 सितंबर तक आ जाएगी.
कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया पर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि एक से पांच सदस्यों का पैनल जिला कांग्रेस को देंगे. 24 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे. 26 अगस्त तक ब्लॉक कमेटी सभी आवेदनों को जिला कांग्रेस को देगी. जिला कांग्रेस कमेटी आंकलन करने के बाद अधिकतम तीन नामों का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज सकती है.
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस भवन में शनिवार को पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई. इसमें विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई. वेणुगोपाल ने चुनाव के लिए गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ चर्चा की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story