![चाचा ने किया मुर्गा खिलाने से मना तो भतीजे ने फोड़ा सिर चाचा ने किया मुर्गा खिलाने से मना तो भतीजे ने फोड़ा सिर](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/20/1641690-untitled-42-copy.webp)
बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के निरतू में मेहमानों के साथ मुर्गा नहीं खिलाने पर भतीजे ने चाचा के सिर में ईंट से वार कर दिया। इससे घायल चाचा ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोनी क्षेत्र के निरतू में रहने वाले ओमप्रकाश सूर्यवंशी पालिटेक्निक कालेज में चौकीदार हैं। गुरुवार की सुबह उनकी बहन और रिश्तेदार आए थे। ओमप्रकाश ने उनके लिए मुर्गा खरीदकर घर पहुंचा दिया। वहीं, दोस्तों के लिए अलग से मुर्गा खरीदकर पड़ोसी के घर देने के लिए जा रहे थे।
दोपहर एक बजे वे मुर्गा लेकर घर से निकले। बाहर में उनका भतीजा वनकुमार सूर्यवंशी खड़ा था। उसने अपने चाचा को मुर्गा खिलाने के लिए कहा। मना करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए ईंट उठाकर अपने चाचा के सिर में मार दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद घायल ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।