छत्तीसगढ़

चाचा ने किया बदनाम, तो गुस्से में भतीजे ने किया मर्डर

Nilmani Pal
8 Sep 2024 1:41 AM GMT
चाचा ने किया बदनाम, तो गुस्से में भतीजे ने किया मर्डर
x
छग

अंबिकापुर ambikapur news। चाचा की हत्या की मंशा से प्राणघातक हमला करने वाले भतीजे ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस ने सारी प्रक्रिया पूरी कर उसे गिरफ्तार किया। घायल चाचा की मौत भी हो चुकी है। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि हत्या की नीयत से उसने चाचा पर जानलेवा हमला किया था। चाचा द्वारा अकारण गंभीर आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। इससे से वह नाराज था।

chhattisgarh news सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुहपुटरा में 12 अगस्त को बलवंत दास पर उसी के भतीजे करम दास ने पीछे से टांगी से वार कर दिया था। घटना के बाद भतीजा भाग गया था। गंभीर रूप से घायल बलवंत दास को अंबिकापुर मेडिकल कालेज से चिकित्सकों ने रायपुर रिफर कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।इधर पुलिस लगातार आरोपित की खोजबीन कर रही थी। आरोपित करम दास द्वारा न्यायालय के समक्ष समर्पण कर दिया गया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि चाचा और उसका मकान -अगल बगल में ही हैं। घटना दिनांक को वह अपने खेत से काम कर घर वापस आया था। इसी दौरान बलवंत दास उसके घर के बाहर पहुंचा। पौधा उखाड़ देने की बात को लेकर भतीजे के साथ गाली - गलौज करने लगा था तब भतीजा अपने घर के अंदर चला गया। कुछ देर गाली - गलौज करने के बाद चाचा बलवंत दास चला गया था।पहले भी चाचा द्वारा आरोपित पर चोरी का आरोप लगाया गया था। Murder of uncle

इससे गांव में उसकी बदनामी हो रही थी। इसी बात को लेकर बलवंत दास को खोजने भतीजा खेत तरफ गया था। चाचा को खेत तरफ जाता देखकर मौक़े पर जाकर टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया था। आरोपित को पुलिस अभिरक्षा से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। chhattisgarh

Next Story