छत्तीसगढ़

जब महिला ने मुख्यमंत्री से कहा - जैसे अनिल कपूर नायक बने थे, आप हमारे छत्तीसगढ़ के नायक हो

Nil dhankar
11 Jun 2022 5:43 PM IST
जब महिला ने मुख्यमंत्री से कहा - जैसे अनिल कपूर नायक बने थे, आप हमारे छत्तीसगढ़ के नायक हो
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के तीसरे चरण की शुरूआत पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर की। उन्होंने भगवान शिव विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने बटईकेला के हेलीपेड में उतरते ही वहां उपस्थित एक नन्हे बच्चे से बड़ी आत्मीयता के साथ बात करते हुए उसका नाम पूछा और पढ़ाई-लिखाई के संबंध में जानकारी ली। बच्चे ने अपना नाम अजय यादव बताया और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री नन्हे अजय के वाकपटुता से प्रभावित हुए और बच्चे की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के बाद बटईकेला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी किया।

भेंट-मुलाकात के दौरान जब महिला ने मुख्यमंत्री से कहा- जैसे अनिल कपूर नायक बने थे, आप हमारे छत्तीसगढ़ के नायक हो। देखें वीडियो


Next Story