छत्तीसगढ़

Suicide CG: पत्नी गई मायके तो डिप्रेशन में था पति, झूल गया फंदे पर

Nil dhankar
14 July 2024 10:14 AM IST
Suicide CG: पत्नी गई मायके तो डिप्रेशन में था पति, झूल गया फंदे पर
x
छग

जगदलपुर jagdalpur news । जगदलपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या suicide कर ली है। घर में उसकी लाश फंदे से लटकी मिली। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। युवक काफी डिप्रेशन में था। मामला Dharampura Chowki धरमपुरा चौकी क्षेत्र का है।

chhattisgarh news जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम आर विनोद शेट्टी (29) है। जो जगदलपुर के धरमपुरा अटल आवास में रहता था। शराब पीने का आदि था। शुक्रवार को इसके और इसकी पत्नी के बीच शराब पीने की बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। वहीं गुस्से में आकर पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई। chhattisgarh

इसके बाद से युवक गम में डूब गया था। शुक्रवार की रात वह घर में अपने कमरे में सोने गया। शनिवार की दोपहर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाते ही देखा कि युवक का शव फंदे से लटका हुआ था, जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी। मौके पर जवान पहुंचे। उन्होंने शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। हर पहलुओं से जांच की जा रही है। युवक की पत्नी से भी बातचीत करने की कोशिश पुलिस कर रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Next Story