छत्तीसगढ़

पत्नी बात नहीं मानी, तो फंदे पर झूल गया पति

Nilmani Pal
13 Sept 2024 2:55 PM IST
पत्नी बात नहीं मानी, तो फंदे पर झूल गया पति
x
छग

कोरबा korba news। जिले के मानिकपुर उरांव बस्ती में रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक ने नकटीखार गांव में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे से लाश लटकी हुई मिली। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा। suicide

chhattisgarh news मृतक का नाम मानसिंह उरांव है, जो मानिकपुर बस्ती उरांव मोहल्ले का रहने वाला था। मृतक की पत्नी कुसमती उरांव ने बताया कि पिछले दो दिनों से मानिकपुर से नकटीखार में अपने रिश्तेदार के यहां खेत में काम करने जा थी। शुक्रवार की सुबह वो काम करने गई हुई थी। काम के दौरान उसका पति उस जगह पर पहुंचा और घर जाने के लिए जिद करने लगा।

काम की वजह से पत्नी ने बाद में आने की बात कही। इस बात से नाराज होकर उसका पति वहां से चल गया, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। थोड़ी देर बाद उसे जानकारी मिली कि खेत में उसने फांसी लगाकर जान दे दी है।

Next Story