छत्तीसगढ़

अचानक सड़क पर जब धू-धूकर जलने लगा ट्रक...

jantaserishta.com
8 Dec 2025 12:12 PM IST
अचानक सड़क पर जब धू-धूकर जलने लगा ट्रक...
x
मचा हड़कंप.
आरंग: आरंग में उस समय हड़कंप मच गया जब आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग पर चावल से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई थी. आग लगने से ट्रक का केबिन बुरी तरह जल गया है. आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पास के दुर्गा भोजनालय से बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश किया, लेकिन आग लगातार फैल रही थी. जिसके बाद अंत में बजरंग केमिकल डिस्टिलरी कंपनी के फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया.
आग के घटना की सूचना पर मौके पर आरंग पुलिस भी पहुंच गई थी. आग लगने से ट्रक में भरे चावल की कई बोरियां भी जल गई हैं. शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना जताई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story