जब अचानक रायपुर के एवरग्रीन चौक पहुंची नगर निगम की टीम, फिर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम इन दिनो अचानक ही जाग उठा है। अवैध कब्जों और सड़क पर लगने वाली दुकानों को हटाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को निगम का अमला पूरी लाव-लश्कर और पुलिस बल के साथ बैजनाथ पारा, और एवरग्रीन चौक के पास पहुंचा। निगम की टीम ने यहां सब्जी पसरा लगाने वालों को तत्काल हटाना शुरू कर दिया। साथ में पुलिस बल होने की वजह से दुकानदार विरोध भी नहीं कर पाए और चुपचाप अपना सामान हटाने लगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





