छत्तीसगढ़

जब विधायकों ने किया एसपी को तलब, पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर का मसला

Nil dhankar
15 May 2022 4:12 PM IST
जब विधायकों ने किया एसपी को तलब, पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर का मसला
x

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में एक बार फिर से सिस्टम पर सियासत भारी पड़ती दिखाई दे रही है। दरअसल, जिले में 24 घण्टे पहले जिले के नये पदस्थ पुलिस अधीक्षक ने कई थाना प्रभारियों समेत पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश निकाला था। आदेश में कहा गया था कि तत्काल आमद ज्वाईनिंग देने की सूचना दें। लेकिन पुलिस अधीक्षक ने तबादला करने से पहेले विधायकों से कोई चर्चा नहीं की न ही लिस्ट की जानकारी दी। जिसके बाद जिले के दोनों विधायकों नराज हो गए और पुलिस अधीक्षक को उनकी नाराजगी का शिकार होना पड़ गया और अपने आदेश को रोकने को मजबूर होना पड़ा।

इस मामले में दोनों विधायकों ने पुलिस अधीक्षक को सर्किट हाउस में तलब भी किया था। 13 मई की रात जिले के पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने जिले के 21 पुलिस अधिकारियों का तबादला सूची जारी किया था। जिसमें 5 थाना प्रभारी और 6 चौकी प्रभारी भी शामिल थे। इन प्रभारियों के प्रेमनगर विधानसभा सहित भटगांव क्षेत्र के थाना और चौकी भी शामिल है और यहीं बात दोनों विधायकों को पसंद नहीं आई और पुलिस अधीक्षक को तबादला आदेश रोकने को कहा इधर इस फरमान को पुलिस अधीक्षक दबी जुबान पर स्वीकार तो कर रहे हैं लेकिन कैमरे के सामने कुछ भी कहने को तैयार नहीं हुए हालांकि भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने स्वीकार किया कि अभी जिले में नए निरीक्षकों का तबादला हुआ और कई को आकर ज्वाइनिंग करना है ऐसे में ताबदला करना सही नहीं है उनके ज्वाइनिंग के बाद तबादला करने को कहा है।

Next Story