छत्तीसगढ़

जब नाबालिग ने फोन कर अधिकारी से की माता-पिता की शिकायत

Nilmani Pal
7 May 2022 3:19 PM GMT
जब नाबालिग ने फोन कर अधिकारी से की माता-पिता की शिकायत
x

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र की किशोरी ने महिला बाल संरक्षण अधिकारी को फोन कर कहा कि मैं सिर्फ 16 साल की हूं। मम्मी-पापा ने मेरा रिश्ता पक्का कर दिया है। 12 मई को शादी होने वाली है। आप मम्मी पापा को समझाइए। मैं शादी नहीं करना चाहती। अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हूं। इस पर शनिवार की सुबह 11 बजे महिला बाल संरक्षण अधिकारी चाइल्ड लाइन व पुलिस बल के साथ किशोरी के घर पहुंचीं। स्वजन को समझाकर बाल विवाह को स्र्कवा दिया।

किशोरी द्वारा बाल विवाह की सूचना दिए जाने के बाद अधिकारियों ने उसके माता-पिता की काउंसिलिंग की। लड़का सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा के रहने वाला है। अधिकारियों ने लड़के पक्ष भी संपर्क किया और जानकारी की दी कि लड़की बालिग नहीं है। उन्हें बाल विवाह नहीं करने के लिए समझाया गया। भारी मशक्त करने के बाद दोनों पक्ष विवाह नहीं करने के लिए तैयार हुए। कुछ दिन पहले ही बिल्हा और हिर्री क्षेत्र में बाल विवाह होने जा रहा था। समय रहते जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तब तक बरात भी पहुंच चुकी थी। विवाह रोकने की बात पर दोनों पक्ष भड़क गए। समझाने पर दोनों शादी में हुए खर्च की मांग करने लगे। घंटों की मशक्कत के बाद वे विवाह नहीं करने के लिए तैयार हुए।

Next Story