छत्तीसगढ़

ससुराल वालों ने की दहेज़ की मांग तो बहु ने थाने में दर्ज कराई FIR

Admin2
25 Aug 2021 2:19 PM GMT
ससुराल वालों ने की दहेज़ की मांग तो बहु ने थाने में दर्ज कराई FIR
x

Demo Pic

छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुर्ग। शादी के समय एक्टिवा वाहन व लाखों रुपए के घरेलू सामान देने के बाद भी ससुराल वालों ने पीडि़ता को मायके से 5 लाख रुपए नगद तथा कार लाने के लिए परेशान किया। ससुराल वालों की प्रताडऩा से तंग आकर मायके में रह रही पीडि़ता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर पीडि़ता के पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ धारा 498 ए 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

सेक्टर 7 निवाaसी पीडि़ता का विवाह 16 मई 2019 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ सुंदर नगर कैंप एक निवासी महेश चौधरी के साथ संपन्न हुआ था। शादी के समय पीडि़ता के माता-पिता ने अपने हैसियत के अनुसार जेवरात, वाहन सहित घरेलू सामान दहेज में दिए थे।

शादी के बाद 15 दिन तक ससुराल वाले पीडि़ता के साथ अच्छे से रहे। इसके बाद पीडि़ता का पति महेश चौधरी, जेठ मुन्ना चौधरी एवं जेठानी लक्ष्मी देवी छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट करते हुए मायके से 500000 रुपए नगद एवं चार चक्का वाहन लाने की बात को लेकर दबाव देने लगे।

शादी के बाद भी पति अपनी पत्नी से दूरी बनाए रखा हुआ था। लगातार अत्याचार से प्रताडि़त पीडि़ता ने यह बात अपने मायके वालों को बताई। इस पर सामाजिक स्तर पर बैठक बुलाकर समझाइश दी गई परंतु ससुराल वालों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया।

पूर्व में भी पीडि़ता ने महिला थाने में आवेदन पत्र किया था और पुलिस द्वारा काउंसलिंग भी कराई गई थी। पुलिस द्वारा समझाइश के बाद पति ने उसे किराए के मकान में ले जाकर रखा था।

जहां वह तीन-चार दिन में एक बार आता था। बाकी समय वह अपने भाई भाभी के घर ही रहता था। किराया नहीं दे पाने पर जब मकान मालिक ने घर खाली करा दिया तो पीडि़ता मजबूरन अपने मायके में आकर रहने लगी थी।

Next Story