छत्तीसगढ़

मंदिर में झंडा लगाने से रोका, तो हिंदू संगठन ने किया जमकर प्रदर्शन

Nil dhankar
4 Oct 2022 8:16 AM IST
मंदिर में झंडा लगाने से रोका, तो हिंदू संगठन ने किया जमकर प्रदर्शन
x

बलरामपुर। जिला मुख्यालय में नवरात्रि पर्व के अवसर पर उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई जब सती मंदिर में झंडा लगाने जा रहे हिंदू समुदाय के लोगों को एक विशेष समुदाय रोक लगा दिया। विशेष समुदाय सती मंदिर में झंडा लगाने से रोक लगा दिया था इससे यहां लोग भड़क गए और मामला काफी बढ़ गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर एडिशनल एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहुंची और किसी तरह हालात पर काबू पाया गया।

हिंदू संगठन के लोगों ने सड़क पर ही काफी देर तक प्रदर्शन किया और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पुलिस से यह मांग की कि उन्हें अपने धर्म के प्रति आस्था और पूजा पाठ करने से कोई रोके ना।


Next Story