छत्तीसगढ़: जब बाइक से नदी पार कर कलेक्टर पहुंचे गांव, फिर...

फाइल फोटो
कोण्डागांव: दिनांक 22 अप्रैल को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मर्दापाल क्षेत्र के घोर संवेदनशील कहे जाने वाले दुर्गम्य वनांचल ग्राम कुधूर एवं तुमड़ीवाल ग्राम का दौरा किया। ग्रामीणों की माने तो पहली बार किसी कलेक्टर ने भंवरडीह नदी पार करके ग्राम के दूसरे हिस्से में पंहुच ग्रामीणो की समस्याओं को जानने समझने का प्रयास किया। ग्रामीणो की समस्याओं एवं उनके सटीक निराकरण करने के अलावा योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन की सत्यता जानने के उद्देश्य से किये गये इस निरीक्षण दौरे में जहां कलेक्टर ने ग्रामीणो से सीधे संवाद किया वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा स्कूली बच्चो को खेल सामग्री का वितरण किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





