छत्तीसगढ़

शराब पीने से रोका तो संचालक को जमकर पीटा, देखें VIDEO...

Admin4
25 Jun 2023 8:03 PM IST
शराब पीने से रोका तो संचालक को जमकर पीटा, देखें VIDEO...
x
संचालक से जमकर मारपीट की
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के एक होटल में बीती रात जमकर मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि, होटल के अंदर शराब पीने से मना करने पर आरोपियों ने होटल संचालक पर हमला बोल दिया और कुर्सी से मारने लगे।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात व्यापार विहार महादेव हॉस्पिटल के सामने स्थित पंजाबी तड़का होटल में कुछ लोगों ने होटल संचालक से जमकर मारपीट की और होटल में तोड़फोड़ भी की। होटल संचालक ने मारपीट करने वाले व्यक्तियों को होटल में शराब पीने से मना किया। इस पर वे भड़क गए और उन्होंने होटल संचालक के साथ जमकर मारपीट की और खूब हंगामा मचाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि, होटल संचालक पर आरोपी कुर्सी से हमला कर रहे है।
Next Story