छत्तीसगढ़
जब हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिंहदेव बोले- हमें प्रदेश की जनता की जान की फिक्र है...जानें पूरी बात
jantaserishta.com
30 Nov 2022 12:43 PM IST

x
फाइल फोटो
कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के आरोप पर टीएस सिंहदेव ने जवाब दिया है, टीएस सिंहदेव ने कहा कि बंदूक और मारने की भाषा हमें नहीं आती।
रायपुर। कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के आरोप पर टीएस सिंहदेव ने जवाब दिया है, टीएस सिंहदेव ने कहा कि बंदूक और मारने की भाषा हमें नहीं आती। इस बात को वही समझें। सिंहदेव ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ की गुणवत्ता के लिए व्यवस्था बनाई गई है, हमें प्रदेश की जनता की जान की फिक्र है। उनकी कीमत पर नियमों को शिथिल नहीं कर सकते। सिंह देव ने कहा कि कई जगह ऐसी ट्रेनिंग मिली की स्टाफ को इंजेक्शन देना नहीं आता, हमने खुद इंस्पेक्शन में यह देखा हुआ है, इससे लोगों की जान गई तो जिम्मेदार कौन होगा?
बता दें कि बीते दिन रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह ने सीएम भूपेश बघेल के नाम पत्र लिखकर प्रदेश में जारी नर्सिंग प्रवेश की पोल खोल दिया है। कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश के शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग में भर्राशाही चल रही है। इस कारण 2700 नर्सिंग सीटों पर प्रवेश नहीं हो पा रहे। इसके लिए उन्होंने विभागीय अफसरशाही को जिम्मेदार ठहराया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





