छत्तीसगढ़

ससुराल से लौटे तो टूटा मिला घर का ताला, हजारों रुपए ले गए चोर

Nil dhankar
30 Nov 2022 12:00 PM IST
ससुराल से लौटे तो टूटा मिला घर का ताला, हजारों रुपए ले गए चोर
x

बैकुंठपुर। सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर दाखिल हुए और दो अलमारी का लॉक तोड़कर 30 हजार नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। प्रार्थी की शिकायत पर पोड़ी थाना में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि धरमनगरी पोड़ी निवासी प्रार्थी विलियम प्रकाश अपनी पत्नी और भाई के साथ घर में ताला लगाकर मनेंद्रगढ़ ससुराल चले गए थे। 27 से 28 नवम्बर की रात 9 बजे प्रार्थी के घर लौटने से पहले चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

प्रार्थी ने लौटने पर देखा कि घर के सामने के दरवाजा का कुंडी टूटा हुआ है और घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। यही नहीं सभी कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ था, वहीं घर में रखी दो अलमारी का लॉक भी टूटा था और उसमें रखे 30 हजार रुपए नकदी समेत दो नग सोने की अंगूठी, छोटे भाई गुलशन प्रकाश के आलमारी मे रखा चार नग चांदी का पायल, सोने की 3 जोड़ी कान की बाली, एक नग अंगूठी, एक नग नेकलेस, चांदी की एक नग चेन, उनी कंबल एक नग व पुरानी मोबाइल चोरी कर अज्ञात चोर ले गए।

Next Story