छत्तीसगढ़

लड़की को परिजनों ने रंगोली बनाने रोका तो जहर खुरानी, हालत नाजुक

Nil dhankar
2 Nov 2025 5:13 PM IST
लड़की को परिजनों ने रंगोली बनाने रोका तो जहर खुरानी, हालत नाजुक
x
छग

धमतरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश चौक में 14 वर्षीय लड़की ने ज़हर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार देवउठनी पर्व के अवसर पर लड़की देर शाम तक अपने घर के आंगन में रंगोली बना रही थी।

जब परिवार वालों ने उसे कहा कि अब रंगोली छोड़ो पूजा का समय हो गया है तो नाराज़ होकर उसने कमरे में जाकर घर में रखा ज़हर पी लिया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने jantaserishta . com पर।


Next Story
null