छत्तीसगढ़

जब बच्चों ने ली सीएम भूपेश बघेल की क्लास

Nilmani Pal
6 May 2022 1:09 PM IST
जब बच्चों ने ली सीएम भूपेश बघेल की क्लास
x

सरगुजा। जब बच्चों ने ली सीएम की क्लास, मुख्यमंत्री से बच्चों ने पूछे सवाल... मुख्यमंत्री ने बड़ी तसल्ली से सारे सवालों के जवाब दिए.

सरगुजा जिले के रघुनाथनगर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य केंद्र में नई एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जननी सुरक्षा योजना की हितग्राही को 1400/- रूपए का चेक दिया। साथ ही दो दिन की नवजात की मां को उसका जन्म प्रमाण पत्र दिया। एवं बुजुर्ग महिला मरीजों से की बात, सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. सीएम ने रघुनाथनगर तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। राजस्व प्रकरणों की जानकारी प्रभारी तहसीलदार से ली. तहसील निर्माण के लिए रघुनाथनगर के लोगों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Next Story