छत्तीसगढ़
जब सो रहे परिवार पर हाथी ने कर दिया हमला, जानें आगे क्या हुआ?
jantaserishta.com
15 April 2024 8:19 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
उदयपुर: महुआ बीनने के लिए तिरपाल लगाकर सो रहे परिवार पर हाथी ने हमला कर दिया। घटना वन परिक्षेत्र उदयपुर के फतेहपुर की है। हाथी के हमले से आठ माह की बच्ची को अंदरूनी चोट आई है, वहीं महिला की छाती में गंभीर चोट व पुरुष के कमर में चोट आई है। सभी घायलों को घटना स्थल से फॉरेस्ट की टीम ने एंबुलेंस से लेकर सीएचसी उदयपुर लाकर दाखिल कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को तत्काल जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार दो हाथी एक सप्ताह से उदयपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे है। दोनों हाथी एक साथ थे, परंतु विगत दो दिन से दोनों हाथी अलग अलग होकर विपरीत दिशाओं में चले गए हैं। एक हाथी लखनपुर वन परिक्षेत्र की ओर गया है तो दूसरा फतेहपुर की ओर से होते हुए तारा प्रेमनगर के जंगल की ओर रवाना हुआ है। बीती रात वन परिक्षेत्र उदयपुर के फतेहपुर के जंगल में महुआ बीनने के लिए तिरपाल लगाकर सो रहे परिवार पर हाथी ने हमला कर दिया।
घटना सुबह 3 बजे करीब की है। घायलों में हारमती (32), दुर्गा (34), अंजना (8 माह) शामिल हैं। सभी घायलों को घटना स्थल से फॉरेस्ट की टीम ने एंबुलेंस से लेकर सीएचसी उदयपुर लाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को तत्काल जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
घटना की सूचना पर रेंजर कमलेश राय घायलों के साथ सीएचसी उदयपुर में मौजूद रहे तथा रेफर किए जाने के बाद घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया है। जहां वन अमले की टीम मौजूद है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





