छत्तीसगढ़

जब कुत्तों के झुंड ने भालू को खदेड़ा, CG का VIDEO

jantaserishta.com
13 Aug 2026 2:24 PM IST
जब कुत्तों के झुंड ने भालू को खदेड़ा, CG का VIDEO
x
छत्तीसगढ़.
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर में इन दिनों भालुओं के आतंक से लोग दहशत में है। ताजा मामला अलबेलापारा वार्ड से सामने आया है, जहां दो भालू घर में घुसकर बाहर जाते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दो भालू घर का मेन गेट पार करते हैं, जिन्हें कुत्तों का झुंड घेर लेता है। इसके बाद दोनों दुम दबाकर भाग जाते हैं। बताया जा रहा है कि अलबेलापारा वार्ड में रोजाना भालू पहुंच रहे हैं और तोड़फोड़ करके उत्पात मचा रहे हैं। रिहायशी इलाकों में लगातार सक्रिय भालुओं के आतंक से लोग दहशत में हैं।
नरहरपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मरकाटोला–लारगांव क्षेत्र में 5 अगस्त को भालू के हमले की घटना सामने आई थी। हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story