छत्तीसगढ़

केरल की ननों का छत्तीसगढ़ में क्या काम: बृजमोहन अग्रवाल

Shantanu Roy
30 July 2025 8:33 PM IST
केरल की ननों का छत्तीसगढ़ में क्या काम: बृजमोहन अग्रवाल
x
छग
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। लोकसभा सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को संसद में छत्तीसगढ़ सहित देशभर में तेजी से बढ़ रहे धर्मांतरण के मामलों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी विपक्षी दलों पर सुनियोजित तरीके से "धर्मांतरण का उद्योग" चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि लालच, भय और प्रलोभन जैसे हथकंडों का उपयोग कर भोले-भाले
आदिवासियों
को उनके मूल धर्म से अलग किया जा रहा है। यह केवल एक सामाजिक अपराध नहीं है, बल्कि यह भारत की जनसंख्या संरचना, सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्र की एकता पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि यह गतिविधियाँ धर्म की आड़ में सामाजिक असंतुलन पैदा करने का माध्यम बन चुकी हैं।


उन्होंने कहा कि यह समय अब चुप बैठने का नहीं है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की यह साजिश अब बेनकाब हो चुकी है और देश की जनता इस सच्चाई को समझ चुकी है। "हम यह नहीं होने देंगे," उन्होंने दोहराया। बृजमोहन ने स्पष्ट कहा कि छत्तीसगढ़ को किसी भी हाल में धर्मांतरण का अड्डा नहीं बनने देंगे। आदिवासियों की आस्था, संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए हर मंच पर लड़ाई जारी रहेगी — चाहे वह संसद हो, सड़क हो या न्यायालय। उन्होंने केंद्र सरकार से भी इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि ऐसे संगठनों की पहचान कर उनकी गतिविधियों पर नकेल कसी जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और अपने क्षेत्र में होने वाले इस प्रकार के प्रयासों की जानकारी प्रशासन को दें।
Tagsधर्मांतरणधर्म परिवर्तनआदिवासीछत्तीसगढ़बृजमोहन अग्रवालकांग्रेसविपक्षसांस्कृतिक पहचानजनसंख्या संतुलनलोकसभाधर्मांतरण उद्योगTribal conversionReligious ConversionChhattisgarhBrijmohan AgrawalCongressOppositionCultural IdentityPopulation StructureParliamentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story