छत्तीसगढ़

सनकी पति ने बाथरूम में पत्नी के साथ ये क्या कर डाला, सलाखों के पीछे पहुंचा

jantaserishta.com
4 Jan 2025 1:17 PM IST
सनकी पति ने बाथरूम में पत्नी के साथ ये क्या कर डाला, सलाखों के पीछे पहुंचा
x
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फरी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला. सनकी पति ने आधी रात घर के बाथरूम में इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, मृतिक का नाम गंगोत्री विश्वकर्मा और आरोपी पति का नाम दुर्गा विश्वकर्मा है. वह पेशे से राज मिस्त्री है. अपनी पत्नी को उसने दर्दनाक मौत क्यों दी, इसका कारण फिलहाल अस्पष्ट है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच में जुटी हुई है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. साथ ही आस-पास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है. मामले की जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story