छत्तीसगढ़
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड पर कांग्रेस सांसद ने ये क्या कह दिया
jantaserishta.com
21 Jan 2025 6:39 PM IST

x
रायपुर: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को कांग्रेस राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने नया रंग दे दिया है. उन्होंने इस हत्या के पीछे राजनीतिक षड़यंत्र की चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार मेरे पास आए तो मैं उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी तक पहुंचा दूंगा.
निजी कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने मीडिया से चर्चा में मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर कहा कि इस बारे में मुझे हाल ही में पता चला है. जांच जारी है. जांच को हो जाने दीजिए. अगर जांच ईमानदारी से नहीं हुई और पीड़ित परिवार मेरे पास आया, तो मैं उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी तरह पहुंचा दूंगा.
छत्तीसगढ़ में नक्सली घटना पर बोले राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि नक्सली देश के लिए बहुत बड़ी चुनौती हैं. यह आज की नहीं बल्कि बहुत पुरानी समस्या है. मैं चाहूंगा इसमें (नक्सलियों के खात्मे) देश सफल हो. सफलता पर ही पूरे क्षेत्र का विकास निर्भर है.
वहीं कांग्रेस द्वारा निर्दोष आदिवासी के मारे जाने की बात कहे जाने पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि हिंसा कही भी होगी, उसका परिणाम खराब ही होगा. चाहे हिंसा किसी भी तरह की हो, गरीब आदमी जो ट्राइबल होता है, असहाय होता है, वह पिसता है. मैं चाहूंगा यह सब चीजों का अंत हो, जिससे खुशहाली आए.
वहीं शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गिरफ्तारी की लटकती तलवार पर विवेक तन्खा ने कहा कि यह बीजेपी से प्रेरित कार्रवाई है. जितने भी करप्शन हुए, क्या विपक्ष के ही नेता ने किए? सत्ता पक्ष के नेता क्या दूध के धुले हैं? उन्होंने कहा कि जल्द ही सुप्रीम कोर्ट PMLA क़ानून का रिव्यू करने जा रहा है. रिव्यू के बाद इस कानून में जितनी भी त्रुटियां हैं, वो दूर की जाएंगी.
Tagsपत्रकार मुकेश चंद्राकरमुकेश चंद्राकरविवेक तन्खाJournalist Mukesh ChandrakarMukesh ChandrakarVivek Tankha
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





