
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बार फिर प्रदेश की सियासी हलचल बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, भाजपा के चंपारण मंडल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू के बयान से पार्टी के भीतर ही नाराजगी उभर आई। मामला इतना बढ़ गया कि कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए हाथापाई जैसी स्थिति निर्मित हो गई।
जानकारी के अनुसार चंपारण मंडल के भिलाई गांव में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम के दौरान विधायक इंद्र कुमार साहू ने अपने संबोधन में कुछ भाजपाइयों को “गद्दार” तक कह दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में गद्दारी करने वाले लोग आज प्रवक्ता बनकर बैठे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “एजेंट बनकर चुनाव हराने वाले लोग आज भी सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि विधायक का यह बयान हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनाव में पार्टी की हार को लेकर चल रही चर्चा के दौरान आया। उनके इस तीखे बयान पर कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे अनुचित बताया।
विवाद इतना बढ़ गया कि कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए हाथापाई जैसी स्थिति भी देखने को मिली। हालांकि, मौजूद वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसे संगठनात्मक अनुशासन से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
Tagsरायपुररायपुर न्यूज़बीजेपीअभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहूRaipurRaipur NewsBJPAbhanpur MLA Indra Kumar Sahu
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





