छत्तीसगढ़

दोस्त को छोड़ने गया था घर, दूसरे दिन मिला युवक का शव

Shantanu Roy
6 May 2022 6:57 PM GMT
दोस्त को छोड़ने गया था घर, दूसरे दिन मिला युवक का शव
x
छग

कसडोल। तहसील कार्यालय लवन का आरपेटर और कार्यालय सहयोगी ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे। रात को बस नहीं मिलने पर आपरेटर अपने दोस्त को छोड़ने के लिए उसके घर जा रहा था, दूसरे दिन शुक्रवार सुबह आपरेटर का शव बलौदाबाजार-कसडोल मुख्य मार्ग पर डोंगरीडीह महानदी पुल के नीचे मिला। सूचना मिलने पर स्वजन व कसडोल पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कोरदा निवासी मृतक सुखदेव वर्मा पिता रमेश वर्मा (23 वर्ष) तहसील कार्यालय लवन में आपरेटर के पद पर पदस्थ था। गुरुवार को मृतक सुखदेव आफिस में नौ बजे रात्रि तक काम किया। जिसके बाद तहसील कार्यालय लवन में पदस्थ चपरासी गोविंद डहरिया और मृतक दोनों घर जाने के लिए निकले।
देर रात्रि हो जाने की वजह से बस नहीं मिलने पर मृतक सुखदेव चपरासी डहरिया को उसके घर छोड़ने के लिए कसडोल जा रहा था। इस दौरान रास्ते में क्या हुआ किसी को भी पता नहीं चल पाया। शुक्रवार सुबह चार बजे हाईवे पेट्रोलिंग वाहन के चालक ने घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार के सदस्यों को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्वजन मौके पर पहुंचे। जहां सुखदेव मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। सुखदेव के परिवार वालों का कहना है कि सुखदेव आत्महत्या नहीं कर सकता। उसे किसी ने पुल से धक्का देकर गिराया होगा। जिससे सुखदेव की मृत्यु हो गई है। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है। कसडोल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना जांच कर रही है।
मामले की सूचना मिलने पर कसडोल पुलिस मौके पर जाकर शव का पीएम कराया। प्रथम दृष्टया जहां जहां मृतक गया था वहां जाकर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर मौत कैसे हुई इसका पर्दाफाश हो पाएगा।
आशीष सिंह राजपूत, थाना प्रभारी, कसडोल


Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story