छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में स्वागत समारोह सम्पन्न

jantaserishta.com
26 Jan 2025 10:00 PM IST
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में स्वागत समारोह सम्पन्न
x
रायपुर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने भी राज्यपाल डेका को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। समारोह में जनप्रतिनिधिगण, पद्मश्री पुरस्कृत, राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी, सेना एवं पुलिस के अधिकारी, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत पुलिस अधिकारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, राज्य वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चे, राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। राज्यपाल श्री डेका को सभी ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
समारोह में विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, अमितेष शुक्ला, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव द्वय रेणु जी पिल्ले व मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा, राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक द्वय वी. श्रीनिवास राव, सुधीर अग्रवाल, पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक संजय पिल्ले, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा, सचिव शहला निगार, सूचना आयुक्त एन.के. शुक्ला, छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के सीईओ एम. के. राउत, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, रेडक्रॉस के चेयरमेन अशोक अग्रवाल, पी.एस.सी की कार्यवाहक अध्यक्ष रीता सांडिल्य, पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुशील त्रिवेदी, पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव श्रीवास्तव, डॉ. रमेंद्रनाथ मिश्रा, विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति उपस्थित थे। साथ ही समारोह में पद्मश्री पुरस्कृत सर्वश्री डॉ. भारती बंधु, मदन चौहान, शमशाद बेगम, उषा बारले, शहीदों के परिजन, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की बहनें सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story