छत्तीसगढ़

रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की साप्ताहिक समीक्षा

Shantanu Roy
24 April 2026 9:48 PM IST
रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की साप्ताहिक समीक्षा
x
छग
Raipur. रायपुर। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सुचारु, पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस कक्ष में ली। बैठक के दौरान सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने योजना की वर्तमान प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बैंकों को आवेदन सोर्सिंग बढ़ाने और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी अनावश्यक बाधा के समय पर योजना का लाभ मिलना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आवेदन को बिना ठोस कारण के अस्वीकृत न करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही यदि किसी आवेदन को निरस्त किया जाता है, तो संबंधित आवेदक को अस्वीकृति का स्पष्ट कारण अनिवार्य रूप से बताने को कहा गया। सीईओ ने बैंक, सीएसपीडीसीएल और वेंडरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी एजेंसियों के बीच तालमेल जरूरी है। योजना के तहत स्वीकृति, ऋण वितरण (डिस्बर्समेंट) और इंस्टॉलेशन की साप्ताहिक समीक्षा नियमित रूप से जारी रखने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने यह भी कहा कि पीएम सूर्य घर योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि लाभार्थियों को आवेदन, ऋण प्रक्रिया और इंस्टॉलेशन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में एलडीएम मोहम्मद मोफिज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इस योजना से जुड़ें और अपने घरों में सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित कर बिजली बिल में राहत प्राप्त कर सकें। इसके लिए जागरूकता और प्रक्रिया दोनों स्तरों पर काम किया जा रहा है।
Tagsरायपुर पीएम सूर्य घर योजनामुफ्त बिजली योजनाकुमार बिश्वरंजनआवेदन समीक्षा बैठकसोलर योजना छत्तीसगढ़बैंक निर्देशसीएसपीडीसीएल समन्वयसौर ऊर्जा योजनासौर ऊर्जाRaipur PM Surya Ghar YojanaFree Electricity SchemeKumar BishwaranjanApplication Review MeetingSolar Scheme ChhattisgarhBank InstructionsCSPDCL CoordinationSolar Energy SchemeSolar Energyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story