छत्तीसगढ़

साप्ताहिक बाजार बंद, व्यापारियों ने दिया धरना

Nil dhankar
23 Jan 2022 5:14 PM IST
साप्ताहिक बाजार बंद, व्यापारियों ने दिया धरना
x
छग न्यूज़

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में कोरोना के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला प्रशासन की ओर संक्रमण के रोकथाम के लिए कई तरह की पाबंदिया लगाई गई है। साप्ताहिक बाजारों को भी बंद कर दिया है। वहीं अब व्यापारियों ने बाजार बंद को लेकर मोर्चा खोल दिया है। छोटे व्यापारियों ने आज राजपुर बाजार के सामने बैठे धरना दिया। व्यापारियों ने साप्ताहिक बाजार फिर से शुरू करने की मांग की है।

व्यापारियों का कहना है कि साप्ताहिक बाजार बंद होने से व्यापारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ साप्ताहिक बाजार को बंद कर दिया गया है और दूसरी ओर अन्य बाजार खुले हुए है। व्यापारियों ने पूरा मार्केट बंद करने या फिर साप्ताहिक बाजार फिर से शुरू करने की मांग की है।

Next Story