
x
बिलासपुर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही में तीन भाई-बहनों की एक डबरी में डूबने से मौत हो गई।
घटना बहुटाडोल ग्राम की है। गांव के भीतर एक डबरी बना हुआ है जिसमें इस समय बारिश के कारण पानी भरा हुआ है। यहीं पर नहाने के दौरान चांदनी (16 साल), सुधार (11 साल) और भगवती (8) साल डूब गए। घटना की जानकारी तब हुई जब उनके पिता तुलसी सिंह और मां खेत से लौटने के बाद उनकी तलाश कर रहे थे। गांव वालों की मदद से पानी में तैर रहे तीनों शव निकाले गए। मरवाही के सरकारी अस्पताल से पहुंचे डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डबरी को उसके पास रहने वाले धर्मदास ने बनवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





