छत्तीसगढ़

शादी का माहौल मातम में बदला, दुल्हन के पिता की हादसे में मौत

Shantanu Roy
17 March 2024 4:12 PM GMT
शादी का माहौल मातम में बदला, दुल्हन के पिता की हादसे में मौत
x
छग
सूरजपुर। शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयी, जब दुल्हन के पिता के दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गयी। घटना सूरजपुर जिले की बतायी जा रही है, जहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिय से नीचे गिर गयी। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना सूरजपुर जिले के चंदोरा थाना क्षेत्र के सत्तीपारा के पास नकटी नरवा का है। जानकारी के मुताबिक शादी के इंतजाम में लगा पिता मृतक शादी की कुछ तैयारियों के लिए घर से चंद्रमेढा की ओर जा रहा था तभी रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा हो गया। उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गयी। घटना में बाइक पुलिया के नीचे जा गिरी। इस घटना में बाइक सवार दुल्हन के पिता की मौके पर मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक मृतक की बेटी की आज ही शादी थी। घर पर आज ही बारात आने वाली थी, लेकिन घर की खुशियां मातम में बदल गयी। जहां कुछ देर पहले तक नाच गाना चल रहा था, शहनाई गूंज रही थी, वहां चीख पुकार मच गयी।
Next Story