छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा

Nilmani Pal
9 Oct 2023 7:07 AM IST
छत्तीसगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा
x

रायपुर। देश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है और कई जगहों से धीरे-धीरे मानसून की विदाई हो रही है। मानसून की विदाई के साथ ही देश के कई हिस्सों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ से भी मानसून की विदाई की तारीख बता दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के आस-पास बारिश का कोई सिस्टम नहीं बन रहा है। इसके चलते आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कल यानी 10 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो जाएगी। मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह और रात में ठंड महसूस होने लगी है।

Next Story