छत्तीसगढ़

रायपुर: मौसम ने ली करवट, बढ़ती गर्मी के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर

jantaserishta.com
29 April 2025 8:01 PM IST
रायपुर: मौसम ने ली करवट, बढ़ती गर्मी के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर
x
रायपुर: राजधानी में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार दोपहर बाद शहर में अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और फिर बारिश ने दस्तक दे दी। इस बदले हुए मौसम ने रायपुरवासियों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत दी है। लोगों को जहां तेज धूप और उमस से परेशान होना पड़ रहा था, वहीं अब बारिश की बौछारों और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है।
आपको बता दें कि इससे पहले आज बिलासपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ था। यहां भी तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि यहां दोपहर को चिलचिलाती धूप थी, लेकिन अचानक मौसम बदलने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। यहां तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पड़ने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा है। लेकिन पिछले दो दिनों से यहां मौसम सुहावना बना हुआ है। बात करें सोमवार की तो यहां रायपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा और कवर्धा जिले में बारिश के साथ ओले गिरे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null