छत्तीसगढ़

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, जानिए लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
7 Oct 2026 8:17 AM IST
CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, जानिए लेटेस्ट अपडेट
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. राजधानी रायपुर में दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी जैसी स्थिति ने लोगों को हलाकान किया. शाम को आसमान में छाए बादलों ने कुछ राहत दी. मुंगेली और बलरामपुर में हल्की बारिश हुई. हालांकि प्रदेशभर में उल्लेखनिय वर्षा नहीं हो सकी. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है. इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के संकेत हैं.
राजधानी रायपुर में तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग ने बुधवार को शाम या रात में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. इस दौरान तापमान 34 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया गया है.
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर 7 अक्टूबर को बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है. साथ ही कुछ इलाकों में बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. दो दिनों के बाद भी इसी तरह की मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती है.
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा. हालांकि मुंगेली और बलरामपुर जिले में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में बदलाव आया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती और हरनाई होते हुए आगे बढ़ रही है. वहीं दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से करीब 0.9 किमी ऊपर तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके प्रभाव से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका भी बनी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story