छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम की पड़ने लगी मार...लुढ़का पारा, ठंड में इजाफा

jantaserishta.com
29 Nov 2021 8:26 AM IST
छत्तीसगढ़ में मौसम की पड़ने लगी मार...लुढ़का पारा, ठंड में इजाफा
x

DEMO PIC

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के मैदानी ​क्षेत्रों में रात के तापमान में भारी गिरावट आई है। इधर राजधानी रायपुर में भी रात के तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी जारी किया है।

बताते चले कि प्रदेश में बारिश के थमने और बादल साफ होने के बाद अब तेजी से ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। अभी उत्तरी हिस्से से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है।
इधर जशपुर-कोरिया में रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। बस्तर में भी हवाओं में नमी है इसलिए फिलहाल ठंड कम है। वहीं आने वाले दिनों में उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story