छत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम, जानें

jantaserishta.com
14 Feb 2025 8:17 AM IST
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम, जानें
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने की संभावना जताई गई है. प्रदेश में हवाओं के आगमन की दिशा में परिवर्तन हुआ है. जिससे न्यूनतम तापमान में फिर से वृद्धि का दौर शुरू होने की संभावना है. 13 फरवरी को प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर रहा, यहां 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि 14 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर से आ रही हवाओं की दिशा बदल गई है. जिसके चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. शेष क्षेत्र में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, तत्पश्चात 1-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है.
राजधानी रायपुर में 14 फरवरी को आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और रात में 18 डिग्री तापमान रहने की संभावना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story