छत्तीसगढ़

दिनभर मौसम शुष्क रहने की संभावना, आज रायपुर की तापमान है 32 डिग्री

Nil dhankar
6 Feb 2023 12:40 PM IST
दिनभर मौसम शुष्क रहने की संभावना, आज रायपुर की तापमान है 32 डिग्री
x

रायपुर। उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा का आगमन प्रदेश में जारी है, जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है. पिछले एक सप्ताह से तापमान में गिरावट देखने के मिल रही है. सोमवार को छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा. सोमवार को रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि "प्रदेश में हवा का आगमन उत्तर से होने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. सोमवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन वृद्धि का ट्रेंड बने रहने की संभावना है. प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. रविवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कबीरधाम में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था." रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया.

Next Story